PM Fasal Bima Yojana 2026 भारत सरकार की यह एक प्रमुख कृषि बीमा योजना है जिसे किसानो की मदद के लिए बनाया गया है क्योंकि भारत में ज्यादातर लोग गांव में रहते हैं और वह खेती पर निर्भर करते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि बिन मौसम ज्यादा बरसात हो जाना ओले पड़ जाना या कोई ऐसा कारण जिससे फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है उन सब से बचने के लिए पीएम फसल बीमा योजना 2026 की शुरुआत की गई है यह योजना किसानों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हुई है और लाखों किसानों ने इस योजना का लाभ लिया है अगर आप भी जानना चाहते हैं पीएम फसल बीमा योजना क्या है तो आप हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
PM Fasal Bima Yojana के मुख्य लाभ
पीएम फसल बीमा योजना किसानों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद योजना है इस योजना में बहुत कम प्रीमियम दर पर फसल बीमा दिया जाता है प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई भी की जाती है रवि खरीफ और सभी फसलों को इसमें कवर किया गया है नुकसान होने पर पैसा सीधे बैंक खाते में मुआवजा के रूप में आता है छोटे किसानों को इस योजना में प्राथमिकता दी गई है इस योजना से खेती में थोड़ा जोखिम कम होता है क्योंकि गरीब बर्ग कि अगर फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी तो उन्हें काफी ज्यादा लॉस होता है
-
बहुत कम प्रीमियम दर पर फसल बीमा
-
प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान की भरपाई
-
खरीफ, रबी और वाणिज्यिक फसलें कवर
-
नुकसान होने पर सीधे बैंक खाते में मुआवजा
-
छोटे और सीमांत किसानों को विशेष लाभ
-
खेती में जोखिम कम होता है
PM Fasal Bima Yojana में प्रीमियम कितना लगता है?
पीएम फसल बीमा योजना में बहुत कम preumum देना होता है बस आपको खरीफ फसल पर 2% का प्रीमियम देना होता है और रवि फसल पर डेढ़ परसेंट का प्रीमियम देना होता है बिजनेस बागवानी फसल पर आपको 5% प्रीमियम देना होता है प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देती है
-
खरीफ फसल – 2% प्रीमियम
-
रबी फसल – 1.5% प्रीमियम
-
व्यावसायिक/बागवानी फसल – 5% प्रीमियम
बाकी प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देती हैं।
पात्रता (Eligibility) – कौन ले सकता है लाभ?
पीएम फसल बीमा योजना का लाभ वह किसान ले सकते हैं जिनके पास खेती है मलिक किसान और बटाईदार किसान भी योजना में भाग ले सकते हैं बैंक से कृषि लोन लेने वाले किसान भी इस योजना में भाग ले सकते हैं किसान अप्लाई कर सकते हैं फसल बोने के समय बीमा करवाना काफी ज्यादा जरूरी होता है
-
जिनके पास खेती योग्य भूमि है
-
मालिक किसान और बटाईदार किसान
-
बैंक से कृषि ऋण लेने वाले किसान
-
गैर-ऋणी किसान (स्वेच्छा से आवेदन कर सकते हैं)
फसल बोने के समय बीमा करवाना जरूरी होता है।
अप्लाई प्रोसेस और जरूरी डाक्यूमेंट
इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट होने चाहिए अगर आपके पास यह डॉक्यूमेंट है तो आप अप्लाई कर सकते हैं आपके पास आधार कार्ड भूमि का खसरा बैंक पासबुक और फसल बोने का प्रमाण पत्र होना चाहिए
आवेदन कैसे करें:
-
नजदीकी बैंक शाखा या CSC जाएं
-
PMFBY आवेदन फॉर्म भरें
-
दस्तावेज़ जमा करें
-
बीमा पॉलिसी जारी
जरूरी डाक्यूमेंट :
-
आधार कार्ड
-
भूमि रिकॉर्ड / खसरा
-
बैंक पासबुक
-
फसल बुवाई प्रमाण
👉 Official Link: https://pmfby.gov.in/
फसल नुकसान पर क्लेम कैसे करें?
अगर आपकी फसल का नुकसान हो गया है तो किसान को 72 घंटे के भीतर सूचना देनी होती है बैंक सीएससी हेल्पलाइन के जरिए आपको शिकायत दर्ज करानी होती है सर्वे के बाद रहत तय होता है पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है समय पर सूचना देना काफी ज्यादा जरूरी होता है
-
72 घंटे के भीतर सूचना देनी होती है
-
बैंक, CSC या हेल्पलाइन के जरिए शिकायत
-
सर्वे के बाद मुआवजा तय
-
राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर
समय पर सूचना देना बहुत जरूरी होता है।
PM Fasal Bima Yojana और अन्य सरकारी योजनाएं
अगर आप किसान और ग्रामीण योजना की जानकारी चाहते हैं तो आप हमारी वेबसाइट पर कृषि से जुड़ी और गवर्नमेंट से जुड़ी काफी सारी योजनाओं के आर्टिकल देखने के लिए मिल जाएंगे उन आर्टिकल को पढ़कर अभी तक लाखों लोगों ने योजनाओं का लाभ लिया है आप भी उन आर्टिकल को पढ़कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं
PM Fasal Bima Yojana से जुड़ी जरूरी बातें
अगर आप पीएम फसल बीमा योजना में भाग लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ बातें आपको जरूर पता होना चाहिए बीमा राशि फसल और क्षेत्रफल निर्भर करती है समय पर प्रीमियम कटना काफी ज्यादा जरूरी होता है आधार और बैंक लिंक अनिवार्य है राज्य अनुसार नियमों में थोड़ा अंतर हो सकता है
-
बीमा राशि फसल और क्षेत्र पर निर्भर करती है
-
समय पर प्रीमियम कटना जरूरी
-
आधार और बैंक लिंक अनिवार्य
-
राज्य अनुसार नियमों में थोड़ा अंतर हो सकता है
FAQ – PM Fasal Bima Yojana
Q1. PM Fasal Bima Yojana का उद्देश्य क्या है?
किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से फसल नुकसान पर आर्थिक सुरक्षा देना।
Q2. क्या बिना लोन वाले किसान भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, गैर-ऋणी किसान स्वेच्छा से योजना में शामिल हो सकते हैं।
Q3. मुआवजा कितने समय में मिलता है?
सर्वे और सत्यापन के बाद राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
Q4. क्या सभी फसलें कवर होती हैं?
अधिकांश खरीफ, रबी और वाणिज्यिक फसलें योजना में शामिल हैं।
Q5. आवेदन कहां करें?
बैंक, CSC या आधिकारिक पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।
निष्कर्ष
PM Fasal Bima Yojana 2026 किसानों के लिए यह योजना एक सुरक्षा कवच की तरह काम कर रही है इस योजना में काफी कम प्रीमियम में आपको अच्छा बीमा कवर देखने के लिए मिलता है जिससे खेती का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है अगर आप किसान है तो इस योजना से जुड़कर अपनी मेहनत और फसल को सुरक्षित जरूर करें अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ा है तो आपको इस योजना से संबंधित सारी जानकारी हिंदी में मिल गई होगी अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।











