Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Budget Hotels in Bangalore Near MG Road – कम कीमत में रहने के 7 अच्छे होटल

हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे एक और  आर्टिकल में आज हम बात करने वाले हैं अगर आप बेंगलुरु घूमने के लिए जा रहे हैं...
HomeYOJNAYEPM Awas Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, अप्लाई प्रोसेस | प्रधानमंत्री आवास...

PM Awas Yojana 2026 : पात्रता, लाभ, अप्लाई प्रोसेस | प्रधानमंत्री आवास योजना

भारत में हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का अपना पक्का घर और इसी सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की है यह योजना शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के गरीब मध्यम वर्ग को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ते और पक्के मकान उपलब्ध करने के लिए शुरू की गई है अगर आपके पास मकान नहीं है तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं अगर आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़े क्योंकि हम हमारे इस आर्टिकल में आपको PM Awas Yojana 2026 के बारे में सारी जानकारी हिंदी में उपलब्ध कराएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Follow Now

प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य सबके लिए घर बना कर देना मतलब कोई भी व्यक्ति भारत में ऐसा ना हो जिसके पास खुद का घर ना हो इस योजना के अंतर्गत 2026 तक सभी एलिजिबल परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है जो की गवर्नमेंट का काफी अच्छा लक्ष्य माना जा रहा है।

इस योजना के प्रमुख उद्देश्य:

इस योजना के उद्देश्य की बात करें तो इस योजना का सबसे पहला उद्देश्य गरीब और बे घर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना झोपड़ी में रहने वालों का जीवन बेहतर बनाना महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिलाना शहरी और ग्रामीण आवास योजना को मजबूत करना

  • गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान देना

  • झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को बेहतर जीवन देना

  • महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देना

  • शहरी और ग्रामीण आवासीय ढांचे को मजबूत करना


PM Awas Yojana के प्रकार

प्रधानमंत्री आवास योजना को दो भागों में बांटा गया है पहला प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी इस योजना में शहर में रहने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी झुगियो का पुनर्वास किया जाएगा और घर बनाने के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है इस योजना में  ढाई लाख तक का लोन दिया जाता है

1. प्रधानमंत्री आवास योजना – शहरी (PMAY-U)

यह योजना शहरों में रहने वाले लोगों के लिए है। इसके अंतर्गत:

  • झुग्गी पुनर्विकास

  • क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS)

  • अफोर्डेबल हाउसिंग

  • लाभार्थी के नेतृत्व में निर्माण

2. प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भी है इसमें आपको गांव के सभी गरीब परिवारों को पात्र माना गया है इसमें कच्चे मकान की जगह पक्के मकान बनाए जाते हैं और साथ में शौचालय बिजली पानी की सुविधा भी दी जाती है इस योजना में डेढ़ लाख रुपए की मदद सरकार के द्वारा की जाती है और किसी भी प्रकार से यह पैसे नहीं लिए जाते।


PM Awas Yojana के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत काफी तरह के लाभ देखने के लिए मिलते हैं सबसे पहले लाभ 120000 से 267000 तक की सब्सिडी मिलती है कम ब्याज दर पर होम लोन मिल जाता है महिला के नाम पर या संयुक्त नाम पर मकान होता है पक्का मकान बनाने के लिए मदद की जाती है

  • ₹1.20 लाख से ₹2.67 लाख तक की सब्सिडी

  • कम ब्याज दर पर होम लोन

  • महिला के नाम या संयुक्त नाम पर मकान

  • पक्का मकान (रसोई, शौचालय सहित)

  • पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीक

यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपना घर बनाने में असमर्थ हैं।


प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता (Eligibility)

PM Awas Yojana 2026 पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कुछ पात्रता का होना जरूरी है अगर आपके पास यह  पत्रा होता है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं आवेदन करने वाला भारत का नागरिक होना चाहिए परिवार के पास पहले से पक्का मकान नहीं होना चाहिए परिवार में पति पत्नी और लुगाई अविवाहित बच्चे शामिल हो

एलिजिबिल्टी :

  • आवेदक भारत का नागरिक हो

  • परिवार के पास पहले से पक्का मकान न हो

  • परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल हों

आय वर्ग के अनुसार पात्रता:

  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)

  • LIG (निम्न आय वर्ग)

  • MIG-I और MIG-II (मध्यम आय वर्ग)

ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाता है।


PM Awas Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

अगर आपके पास पक्का मकान नहीं है और आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आप इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीको से अप्लाई कर सकते हैं ऑनलाइन आपको उनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर  अप्लाई करना होता है जबकि ऑफलाइन आप  सीएससी या नगर पालिका या पंचायत कार्यालय में जाकर कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  2. “Citizen Assessment” विकल्प चुनें

  3. आधार नंबर दर्ज करें

  4. व्यक्तिगत और आय संबंधी जानकारी भरें

  5. फॉर्म सबमिट करें

ऑफलाइन आवेदन:


प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाएं

हमने हमारी इस वेबसाइट पर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा भी काफी सारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया है जिन्हें पढ़ कर आप काफी सारि लाभ उठा सकते हैं जैसे pm जनधानी योजना लाडली बहन योजना एमपी लखपति योजना और भी काफी सारी योजना के बारे में बताया है जिन्हे पढ़कर आप योजना का लाभ ले सकते हैं

PM Awas Yojana की आधिकारिक वेबसाइट

प्रधानमंत्री आवास योजना की सही और अपडेट जानकारी के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं:

👉 https://pmaymis.gov.in/


निष्कर्ष (Conclusion)

प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की तरफ से एक महत्वपूर्ण और अच्छी योजना है जिसने लाखों लोगों के घर के सपने को पूरा किया है अगर आप भी कच्चे मकान में रहते हैं या आपके पास पक्का घर नहीं है तो यह योजना आपके लिए फायदेमंद साबित हो  सकती है सरकार का लक्ष्य है कोई भी नागरिक बे घर न रहे और हर परिवार को स्वच्छ तो सम्मानजनक आवास मिले अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल PM Awas Yojana 2026 अच्छा लगता है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।